Breaking News

बगहा: बगहा दो प्रखंड के भिन्न भिन्न पंचायतो में खुले में शौच करते व जाते क्रम 55 लोगों को पकड़ा गया

बगहा:- बगहा दो प्रखंड के समस्त पंचायतों में मॉर्निंग फॉलो अप अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं।वही आज मंगलवार यानि छोटी दीपावली के दिन सुबह मोर्निंग फॉलो अप प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी के नेतृत्व में बगहा दो प्रखंड के नयागांव रामपुर,मंगलपुर औसानी,लक्मीपुर रामपुरवा,हरनाटांड़,महुआ कटहरवा,कटकुईया सहित भिन्न भिन्न पंचायतों में खुले में शौच करते व जाते क्रम 55 लोगों को पकड़ा गया।खुले में शौच करने व जाने के दौरान लोगों के पास मौजूद डिब्बा,लोटा आदि को फोड़ा गया।वही हरनाटांड़ और अन्य पंचायतो की जीविका दीदियों ने खुले में शौच जाते क्रम लोगों का लोटा,डब्बा लेकर फेका।और कही की लोटा डब्बा बंद करो,शौचालय का प्रबंध करो।घर मे टीवी,सीडी,शौच को बाहर जाए बीबी।आदि कहकर लोगों को शौचालय निर्माण कराने और उसका उपयोग करने के लिए जागरूक की।और उसके बाद उनलोगो को कान पकड़वाकर उठक बैठक कराया गया।कड़ी फटकार लगाते हुए निगरानी टीम के सदस्य जीविका बीपीएम ब्रजेश यादव ने कहा कि दोबारा खुले में शौच करते या जाते पकड़े जाने पर कड़ी करवाई की जाएगी।साथ ही सभी को शपथ ग्रहण कराया गया।और सख्त हितायत देते हुए सभी लोगों को मुक्त किया गया।लोगो को शौचालय निर्माण एवं शौचालय का उपयोग करने को विशेष कर कहा गया।तथा सभी ने एक स्वर में कहा कि एक ही नारा एक पुकार, खुले में शौच मुक्त हो हमारा बिहार।लोटा डब्बा बंद करो,शौचालय का प्रबंध करो।भिन्न भिन्न पंचायतों के स्वच्छग्रही भी काफी मेहनत कर रहे है। मोर्निंग फॉलो अप के दौरान जीविका की संजू देवी,हेमा देवी, राखी देवी,दिव्या कुमारी,सीमा कुमारी एवं स्वच्छाग्रही,राहुल,रवि,राजन सहित तमाम स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *