अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
अयोध्या में चल रही चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धा और मानवीय संवेदना का अनोखा दृश्य देखने को मिला। परिक्रमा में शामिल एक बुजुर्ग महिला भीड़ और थकान के कारण आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई थीं। स्थिति को देखते हुए SP ग्रामीण बलवंत चौधरी ने खुद आगे बढ़कर बुजुर्ग श्रद्धालु की सहायता की।
भीषण भीड़ के बीच SP ग्रामीण ने स्वयं व्हीलचेयर संभाली और बुजुर्ग महिला को बैठाकर कुछ दूरी तक मार्ग पार कराया। यह दृश्य देखते ही श्रद्धालुओं में भावुकता और सम्मान की भावना भर उठी। लोगों ने इसे पुलिस की सेवा भावना और मानवता की सजीव मिसाल बताया।
मानवता की तस्वीर बनी पुलिस
अक्सर भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था में पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा तक सीमित मानी जाती है, लेकिन SP ग्रामीण की यह पहल बताती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की नहीं बल्कि संवेदनशील सेवा की भी प्रतीक है।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि —
“अयोध्या में ऐसे ही संवेदनशील अफसरों की तैनाती होनी चाहिए।
ये तस्वीर पुलिस की असली पहचान दिखाती है।”
श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना
लोगों ने इस दृश्य को न सिर्फ अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया बल्कि सोशल मीडिया पर इसे “मानवता की मिसाल” के रूप में साझा करते हुए पुलिस की जनसेवा वाली छवि की तारीफ की।