Breaking News

आशा बहुऐ/आशा संगिनी ने प्रेस वार्ता के दौरान रखीं अपनी समस्यायें

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। आशा बहुऐ/आशा संगिनी के भुगतान/प्रोत्साहन राशि भुगतान/पोलियो अभियान का कार्य विरोध अभियान के सम्बन्ध में 19.09.2022 को प्रेस वार्ता के दौरान आशा बहुऐ और आशा संगिनी की समस्या को रखा गया। पूरे उत्तर प्रदेश की आशा और संगिनी का भुगतान प्रोत्साहन राशि काफी दिन से नहीं मिली। सन् 2022 मार्च से ही प्रोत्साहन राशि समय से नहीं मिला। इसी गोरखपुर जनपद में 19 ब्लाक है। इस ब्लाक में कही पर मार्च अप्रैल का भुगतान हुआ कही ब्लाक पर अप्रैल, मई का भुगतान बकाया है। किसी ब्लाक पर पूरे माह का प्रोत्साहन राशि सही तरीके से नहीं मिला। अधिकारी को जानकारी हो गयी है वह कहते है बजट नही है। इसलिए कम गया है फिर बाद में जायेगा। वह पता नहीं बाद में कब जायेगा की नहीं जायेगा। इस स्थिति से आशा बहऐं भूखमरी के कगार पर पहुंच गयी। सन् 2018 से प्रधानमंत्री वन्दन योजना में गर्भवती मां का जो पहला बच्चे का फार्म भरा जाता है उसमे जो आशा बहुऐं एवं आशा संगिनी को जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह आज तक नहीं दिया गया कितने वर्ष बीत गये। लाभार्थी का प्रधानमंत्री योजना में कुछ लाभार्थियों का अभी तक उनको लाभ नही मिला जो उनको मिलना चाहिए। काफी दिन हो गये अधिकारी पूछने पर यही बताते की बजट नहीं है। हम आशा बहुएं व आशा संगिनी कब तक बजट का इंतजार करे पांच महीने से छठवा माह लग गया। मार्च 2022 से लेकर अभी तक सही तरीके से किसी ब्लाक पर प्रोत्साहन राशि भुगतान नही की गयी हैं। हर ब्लाक पर हर तरीके से मनमानी तरीके से भुगतान किया गया है। इस समय पोलियो अभियान का कार्यक्रम चल रहा है पोलियो बूथ से लेकर आज घर-घर दवा पिलायी जायेगी बच्चों को हम आशा बहुएं कार्य तो कर रहे है लेकिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य को कर रहे है। हम संतुष्ट होकर नहीं कर रहे है। 25 तक सितम्बर सारे भुगतान अगर नहीं हो जाते है तो हम आगे धरने के लिये बाध्य हो जायेगे। किसी भी अभियान में संचारी हो या दस्तक हम किसी अभियान में कार्य नहीं करेगे। इसकी सूचना सारे अधिकारियों दे दिया जायेगा। उर्मिला सिंह, किरन शुक्ला, पप्पी तिवारी, कौशिल्या देवी, विद्या देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *