Breaking News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांतीय बैठक प्रेस क्लब गोरखपुर सभागार में संपन्न हुई

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांतीय बैठक प्रेस क्लब गोरखपुर के सभागार में संपन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मान्यवर ईश्वर जी रहे, बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया,
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मान्यवर ईश्वर जी ने संगठन की आगामी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए,
श्री ईश्वर जी ने कहा कि देश में महिलाओं पर हो रहे हमलो को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा का अभियान चलाया जाएगा ,इस अभियान के दौरान कन्या विद्यालयों , ग्राम व बस्तियों मैं महिला सुरक्षा की गोष्ठियों एवं हैंड विल का वितरण कर सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए छात्रों की भर्ती अभियान चलाया जाएगा, विजयादशमी के पर्व पर कन्या पूजन के कार्यक्रम किए जाएंगे और देश में दुर्गा सप्तशती पाठ बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे और महिलाओं को राष्ट्रीय महिला परिषद से जोड़ा जाएगा तथा 5 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन 50 लाख घरों , गांव व मोहल्ले में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया जाएगा , उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक पर प्रत्येक जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए,
बैठक में धनंजय जी, इंद्रजीत जी, चंद्रशेखर जी, राजा प्रताप जी ,संजीव जी, प्रदीप जी, विपुल जी , राकेश मिश्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *