Breaking News

चोरी में वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️चोरी की एक अदद बैट्री QA PASSED AMARON BLACK बरामद

11/06/2021 अयोध्या – कोतवाली रूदौली क्षेत्र की पुलिस टीम ने शुक्रवार को चोरी की बैट्री के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदौली क्षेत्र की पुलिस टीम श्री शैलेश पाण्डेय श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद – अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे

अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली राकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 11 जून 2021 को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उक्त निरीक्षक संतोष उपाध्याय द्वारा अभियुक्त 1. असलम पुत्र मोहम्मद इस्लाम 2. राम हरख पुत्र राम खिलावन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

 

उक्त निरीक्षक संतोष उपाध्याय मय हमराह उक्त निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाल कांस्टेबल संदीप कुमार व कांस्टेबल प्रद्दुम्मन कुमार थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या द्वारा पतारशी – सुरागरशी के क्रम में दिनांक 11 जून 2021 को समय 8:40 पर रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे से मुकदमा अभियुक्त संख्या 257/21धारा 380/411 आईपीसी से संबंधित वाछिंत अभियुक्त 1. मुसम्मी असलम पुत्र मोहम्मद इस्लाम 2. राम हरख पुत्र राम खिलावन को गिरफ्तार किया गया। तथा इनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की एक अदद बैट्री QA PASSED AMARON BLACK को बरामद किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *