Breaking News
6681f327 c037 4c28 afdc 86fa3b61dc4a

जालिया में वार्षिकोउत्सव, भामाशाह एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया

 

बीगोद– समीपवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं वार्षिकोत्सव, भामाशाह एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।6681f327 c037 4c28 afdc 86fa3b61dc4a df341e59 0034 4e14 980a 6994fe207042

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ जितेंद्र परसोया ने की जबकि मुख्य अतिथि जालिया सरपंच सुरेंद्र सिंह पुरावत जी ने की व विशिष्ट अतिथि उपसरपंच मनजीत सिंह सोलकी, रामलाल व्याख्याता ने शिरकत की। अतिथियों का तिलक व माल्यार्पण कर साफा बधावकर आदर सत्कार किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने की । कार्यक्रम के शुरूवात में छात्राओ द्वारा मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, डांस की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी।

आमंत्रित अतिथियों द्वारा अन्य गतिविधियों में अनुशासित नियमित, उपस्थित ,स्वच्छता स्वयं सेवी छात्र, कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा पाराशर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय के बारे मे जानकारी दी।

एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिह ने किया।
(फोटो कैप्सन–
1-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
2-मंच पर छात्र-छात्राओं देते रंगारंग प्रस्तुति)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *