Breaking News

आक्सीजन प्लांट के लिये सांसद की पहल पर स्वीकृत हुई 50 लाख रुपए की राशि

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

अनूपपुर- शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की पहल पर जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के लिये पचास लाख रुपए की स्वीकृत प्राप्त हुई है जो एक सराहनीय पहल है शहडोल संभाग के सभी जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कालेज के लिये कोरोना संक्रमण के कठिन समय में चिकित्सकीय सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार हुआ है। एसईसीएल के सहयोग से सीएसआर मद से शहडोल ,अनूपपुर, उमरिया जिले को बडी सुविधाएं प्रदान की गयी हैं । सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के प्रयास से प्राप्त सुविधाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जहां धन्यवाद ज्ञापित किया तो वहीं आम जनता ने सराहना की.

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की पहल पर अनूपपुर जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट हेतु एसईसीएल ने सीएसआर मद से 50 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। राशि स्वीकृत हो जाने से जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट अतिशीघ्र स्थापित होने की दिशा में सार्थक पहल शुरू हो सकेगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *