Breaking News

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने में पूर्व छात्रों की बड़ी भूमिका।

समाजशास्त्र विभाग में पुरा छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ऑनलाइन पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो राजेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. के. के. मिश्र की उपस्थिति रही। समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो के. के. मिश्रा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के कई दशक के इतिहास का वर्णन किया और प्रथम बैच से लेकर अबतक समाजशास्त्र विभाग के छात्रों और शिक्षकों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ती है। यहाँ के समाजशास्त्र विभाग की देशभर में प्रतिष्ठा रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नही कि देश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों में सर्वाधिक संख्या गोरखपुर से पढ़े विद्यार्थियों की रही है। समाजशास्त्र सदैव से एक लोकप्रिय विषय रहा है। समाजविज्ञानों में समाजशास्त्र विषय का स्थान सबसे उपर है। यहाँ से पढ़े छात्रों से अपेक्षा है कि वह विषय की प्रतिष्ठा को बढ़ाये, कुछ कमियां हों तो दूर करें जिससे समाजशास्त्र विषय लोकप्रिय हो और इसकी सार्थकता बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पुरा छात्र सम्मेलन के माध्यम से यहाँ के पूर्व छात्रों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। किसी भी संस्थान की प्रतिष्ठा में पुरा छात्रों की बड़ी भूमिका होती है। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशासनिक पदों, संस्थानों एवं निजी क्षेत्रों में कार्य कर रहे अनेक पूर्व छात्र कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में पूर्व छात्र के रूप में प्रो कीर्ति पाण्डेय, प्रो सुभी धुसिया, प्रो अंजू, डॉ मनीष पाण्डेय, स्वामी प्रकाश पाण्डेय, राकेश भट्ट डॉ राकेश प्रताप सिंह, डॉ जया पाण्डेय, डॉ ब्रजेन्द्र कुमार, श्याम मोहन सिंह, डॉ कौलेश्वर, अभिषेक वर्मा, वंदना पाठक, डॉ आलोक, डॉ पंकज कुमार राय आदि ने अपने अनुभव सांझा किये और सुझाव दिए। इस दौरान यह सुझाव आये कि एक विभागीय पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया जाए। एलुमनाई फण्ड की व्यवस्था हो, जिसे फेलोशिप दी जा सके और पूर्व छात्रों के सहयोग से यहाँ के अध्ययनरत विद्यार्थियों के एक्सपोज़र की योजना भी बनाई जाए। इस दौरान विभागीय शिक्षकों डॉ प्रकाश प्रियदर्शी एवं डॉ पवन कुमार, मंतोष यादव, पूजा यादव, निधि समेत  अनेक पूर्व छात्रों की उपस्थित रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *