Breaking News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश का सबसे प्रभावशाली सशक्त संगठन

IMG 20220717 WA0030

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव अपने प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को चुस्त दुरुस्त करने के निमित्त गोरखपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश का सबसे प्रभावशाली सशक्त संगठन है।हम काश्मीर से कन्याकुमारी हिन्दमहासागर से हिमालय पर्वत तक अपने समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।हम देश काल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कायस्थ समाज के भाइयों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य सतत् कर रहे हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हम गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक प्रत्येक जनपदों में गठित कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष महामंत्री के माध्यम से कायस्थ समाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।हमारा कायस्थ समाज आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक रूप से मजबूत हो कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे इसी के निमित्त हम और हमारे प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव सहित पूरे प्रदेश की टीम पूरे प्रदेश के जनपदों में बैठक आयोजित कर स्थिति को सुधारने में लगे हैं।इसी के क्रम में हम और हमारे प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव बस्ती, संतकबीरनगर के बाद आज आपके बीच गोरखपुर में आये हुये है। यहां हमारे समाज के लोग पूरी तरह सक्रिय रूप से कायस्थ समाज के उत्थान में अपना समुचित योगदान देते हुए राष्ट्र सेवा में अपने जीवन को खपा रहे हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में हमारे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की पूरी टीम पूरे समर्पित भाव से कार्य कर रही है। गोरखपुर जनपद में भी हमारे जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जीके नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूरी टीम समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत ही सुन्दर कार्य कर रही है। मेरी गोरखपुर के कायस्थ समाज से यही अपील है कि आप सब अपने इस संगठन के माध्यम से जुड़कर कायस्थ समाज के हितों के रक्षार्थ आगे आए।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश अपने समाज के हितों के लिए सदैव संघर्षरत था है और रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में रमन श्रीवास्तव प्रदेश सचिव,संजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, प्रिन्स श्रीवास्तव जिला सचिव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ, विवेक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष समेत सैकड़ों कायस्थ मौजूद रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *