अहरौरा मिर्जापुर।
आज दिनांक 17-10-2021को समय 12:00 अहरौरा नगर क्षेत्र के चौकी परिसर में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मड़िहान अजय कुमार राय व चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह के नेतृत्व में आगामी पर्व वारह वफात को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें चौकी व नगर पालिका परिषद अहरौरा को ज्ञापन सौंपा गया की बूढ़ा देवी से 9:00 बजे जुलूस प्रारंभ होकर अहरि, टिकरा खरंजा, तकिया डोमान, चौक बाजार होते हुए पुनः बूढ़ादेई में समापन कर दिया जाएगा इस संदर्भ में साफ-सफाई व चूना का छिड़काव के लिए नगर पालिका परिषद अहरौरा को ज्ञापन भी दी गई उपस्थित रहने वालों ने इत्तेहादुल मुस्लिमीन कमेटी सदर बबलू ,मोहम्मद ईशा, मोहम्मद रमजान उर्फ गुड्डू फारूक ,हाजी हनीफ, शौकत अली, हाफिज एजाज, कल्लू, रसीद, हाजी जहीर ,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे