Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 16 at 3.19.08 PM

आज़ादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा अहरौरा नगर, नपाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने नपाप सहित अन्य जगहों पर फहराया तिरंगा

नपाध्यक्ष ने एक वार्ड में वाटर कूलर का फीता काटकर किया शुभारंभ

मीरजापुर। नपाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने नगर पालिका परिषद कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आर्य शिशु मंदिर विद्यालय, सत्यानगंज में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज, पूर्व चेयरमैन दिलदार सोनकर के अंकुर ढाबा सहित अन्य जगहों पर किया ध्वजारोहण।

नपाध्य गुलाब मौर्य ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर दिन सोमवार की सुबह नगर के विभिन्न स्थलों पर पहुँचकर तिरंगा फहराया।नपाध्यक्ष सबसे पहले नगर के पट्टीकला में स्थित नगर पालिका के कार्यालय पहुँचकर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद नपाध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय एंव आर्य शिशु मंदिर और अनमोल एकेडेमी पहुँचे और प्रधानाचार्य, अध्यापक, और सत्यानगंज में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नन्दलाल दिवाकर के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। बता दे पूरे अहरौरा नगर में लोग बड़े धूम-धाम के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

जहा नपाध्यक्ष को विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण के लिये बुलाया गया। नपाध्यक्ष ने सभी जगह पहुँच कर तिरंगा लहराया।नपाध्यक्ष ने आर्य शिशु मंदिर में देश के आज़ादी में शहीद हुये क्रान्तिकारियो के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके बलिदान को याद किया। इसके पश्चात नपाध्यक्ष ने नगर के गोला कन्हैया लाल में सड़क के किनारे एक वाटर कूलर का फीता काटकर कराया शुभारंभ, और बताया कि इस जगह वॉटर कूलर लगने से राहगीरों को और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल मिलेगी।

नपाध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव में पुरा देश जश्न में डूबा हुआ है। देश के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहरा कर एक नया कीर्तिमान भी हासिल किया है।हर-घर तिरंगा अभियान में पूरे देश मे अलग उत्साह देखने को मिला। लोग अपने से जागरूक होकर अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा को लहराया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि देश अंग्रेजों के अत्याचार से त्रस्त था। अंग्रेजों द्वारा देश के हर कोने से स्वतंत्रता की उठने वाली आवाज को दबा दिया जाता था।

कई क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता और कई क्रांतिकारियों के सीने को गोलियों से छलनी कर दिया जाता था लेकिन फिर भी इन घटनाओं के कारण हिंदुस्तानी डरे नही और उस विषम परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के सामने देश को आज़ाद कराने का हौसला बुलंद रखा। आजादी के इस लडाई में हिन्दुस्तानियो ने धर्म-जाति के भेदभाव को छोड़कर,एकजुट होकर अंग्रेजों को देश के बाहर का रास्ता दिखाया। क्रांतिकारियों के बुलन्द हौसलों के आगे अंग्रेजी हुकूमत ने घुटने टेक दिये और 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान को आज़ादी मिली। नपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के लोगो से शहर को स्वच्छ रखने की अपील भी की। नपाध्यक्ष ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। तभी हमारा शहर सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा।

नपाध्यक्ष ने 75वें आज़ादी के इस पर्व पर अंकुर ढाबा पर एक पेड़ लगाकर लोगो से वृक्षारोपण करने की भी अपील की। नपाध्यक्ष ने कहा स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़े त्योहार है। देश के इस सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।नपाध्यक्ष ने सभी जनता जनार्दन को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने पर सब को दिल से धन्यवाद भी दिया। इस शुभ अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिलदार सोनकर, नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नन्दलाल दिवाकर, पूर्व नपा प्रधानाचार्य जयप्रकाश मिश्र, मण्डल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र सिंह अग्रहरि, सभासद आनंद कुमार, कृष्ण तिवारी, इरसाद आलम, रामचंद्र भारती, मुरारी यादव सहित ठीकेदार बिहारी यादव, मनीष केशरी उर्फ कल्लु बाबा, प्रदीप विश्वकर्मा, असलम अंसारी, रामलाल सोनकर, संजय जायसवाल, हिमान्शु केशरी सहित दीपक मौर्या, सुनिल जायसवाल और नपाप कर्मचारी प्रेम कुमार, नीतीश कुमार केशरी, चंदन प्रजापति, चंदन कुमार, बबलू, मृत्युंजयज़, विनोद के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *