Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 25 at 8.45.51 PM

एडीजी जोन ने महिला आजीविका मिशन के तहत गरीब महिलाओं से किया गोष्ठी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने थाना रामगढताल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भरवलिया में महिला आजीविका मिशन के तहत गरीब महिलाओं की गोष्ठी की गई जिसमें उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली योजनाओं / सुविधाओं से अवगत कराया गया । ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गरीब के लोग विपन्नता के कारण आपराधिक / गैरकानूनी कार्यों में लिप्त हो जाते हैं जिससे उनका परिवार असहज स्थिति का सामना करता है एवं बच्चों का भविष्य भी अच्छा नही हो पाता । इस प्रकार के आपराधिक / गैरकानूनी कार्यों से बचने हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराते हुए स्वरोजगार विषयक व्यापक परिचर्चा कर इसके अवसर एवं लाभों के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी गयी एवं स्वावलम्बी बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया । ग्रामीण वर्ग की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वयं की आजीविका मिशन के तहत कार्य करते हुए जीवन स्तर में सुधार करने एवं गैरकानूनी कार्यों से स्वयं व परिजनों को अलग रहने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *