Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 30 at 8.56.46 PM

अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल ने गुरुवार को करीब आधा दर्जन गांवो का दौरा

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल ने गुरुवार को करीब आधा दर्जन गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हाथो हाथ निस्तारण किया।इस दौरान गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 8.56.46 PM

एडीएम दौलतराम चौधरी ने पावली गांव में आबादी क्षेत्र व ढाणियों में बसे लोगो के लिए बने जीएलआर का निरीक्षण पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।इस दौरान गोवंश के लिए बनी खेली को नियमित रूप से भरने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारीओ हिदायत दी।इसके बाद फ्लोराइड मुक्त पानी की आपूर्ति के लिए लगे आरओ प्लांट का निरीक्षण कर संचालन और पानी की आपूर्ति की हकीकत जानी।इसके बाद दर्जियो की गली पावली में पेयजल व बिजली आपूर्ति की शिकायत को सुना।

एडीएम ने ग्रामीणों की वाजिब शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जलदाय व बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता को निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।इसके बाद पहाड़पुरा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर पानी व बिजली सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण की हिदायत दी।WhatsApp Image 2024 05 30 at 8.56.47 PM

इसके बाद कारलू और सावीदार गांव में संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण कर चारा,पानी, छाया की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान दोनो गावो में एडीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान जसवंतपुरा एसडीएम रामलाल मीणा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत वैष्णव, सहायक अभियंता हरिओम, कनिष्ठ अभियंता,आरई ललित कुमार परमार सहित हल्का पटवारी मोजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *