Breaking News

अदलहाट मिर्जापुर : लेखपाल को मारने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लेखपाल को मारने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अदलहाट मिर्जापुर : क्षेत्र के भुइलीखास गाँव में बुद्धवार को सरकारी कार्य से गये लेखपाल को मारने,सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न करने,सरकारी कागज को फारने को लेकर तीन लोगों के खिलाफ देश शाम सरकारी लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जानकारी के अनुसार भुइलीगाँव का लेखपाल मनसा राम पांडेय बुद्धवार को गाँव में किसानों को हिस्से से सम्बंधित दिये गये षट वार्षिक खतौनी बाटा था।
जिसको लेने के लिए गाँव के रामनरायन पुत्र शिव बदन, राजकुमार व पवन निवासी भुइलीखास के बुलाने पर लेखपाल गाँव में पहुचा।गाँव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मिनी ब्रांच भुइलीखास के पास जैसे ही पहुचा रामनरायन अपने दो पुत्रों के साथ गाली गलौच देते हुए लात घुसे व कुर्सी से तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी।
जिसमें लेखपाल के आँख के ऊपर चोट लगाकर खून निकलने लगा।और तीनों ने षट वार्षिक खतौनी व ख उत्तर पुस्तिका को फाड़ दिया।देर शाम थाने पर पहुचा लेखपाल ने तीनों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।जिसपर अदलहाट पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 323,332, 353,405,आईपीसी की धारा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 3/4 के तहत देररात मुकदमा दर्ज किया।पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक वृजेश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *