रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 147/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त आज दिनांक 30.09.2021 को उ0नि0 द्वारा मय हमराह के बेलघाट सत्संग भवन से गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछा गया तो उस व्यक्ति ने अपना नाम अजय मौर्या पुत्र राम ललित मौर्या निवासी ग्राम रसूलपुर बाबू थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष बताया । नाम पता तस्दीक कर कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 06.10 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।