Breaking News

25 हजार का इनामिया, वांछित अपराधी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा वांछित  ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल गोरखपुर मय हमराही फोर्स द्वारा दिनांक 29.09.2021 को समय 16.20 बजे  विश्वभारती इण्टर कालेज के पास से अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान नि0 हरैया निवासी पिड़ारी  पूर्वी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस कंन्ट्रीमेड नाजायज बरामद हुआ । अभियुक्त सूरज चौहान उपरोक्त मु0अ0सं0 291/21 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट में वाछिंत चल रहा था इसकी गिरफ्तारी हेतु इसके विरुद्ध 25000 रूपये इनाम घोषित है । यह अभियुक्त शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना चिलुआताल ,थाना सहजनवा,थाना शाहपुर आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त सूरज चौहान उपरोक्त की गिरफ्तारी के समय इसके कब्जे से बरामद नाजायज तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 384/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे भी इसकी गिरफ्तारी की गयी है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *