Breaking News

अभिमन्यु लाल बने उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष धराधाम इंटरनेशनल परिवार ने दी बधाई।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी 

गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के कुसमौल गाँव निवासी अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद सीतापुर के लिये उपभोक्ता आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री श्रीवास्तव जुलाई 2020मे बिहार प्रान्त के पश्चिमी चम्पारण (बेतिया)जनपद से जनपद न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुये । यह तत्कालीन बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद जी के विशेष कार्याधिकारी भी रह चुके हैं ।उनके इस चयन पर धराधाम इंटरनेशनल परिवार ने शुभकामनाएं व्यक्त की। विदित हो कि इनके बड़े भ्राता गोरख लाल श्रीवास्तव प्रधानाचार्य व छोटे भ्राता एसोसिएट प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हैं । इनके पुत्र अभिनव श्रीवास्तव व पुत्र बधू कानपुर नगर में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
उनके चयन पर धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय, इंटरनेशनल निदेशक सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सी ई ओ डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय,नीरज श्रीवास्तव ,डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला,रत्नाकर त्रिपाठी,महेश ओझा,डॉ रागिनी पाण्डेय,सोमनाथ पाण्डेय, गौतम पाण्डेय,यड यस यन ओझा,सोनू श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव,राजीव रंजन श्रीवास्तव, विश्व विक्रम विनय श्रीवास्तव, डॉ एहसान अहमद ,दीप नारायम पाण्डेय प्रधानाचार्य, अमिताभ पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *