Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 12 at 10.47.14 PM

बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी गांव निवासी युवक को दबंगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दी

परिवार वालों ने लगाया पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी गांव निवासी गोरखनाथ ने बेलघाट थाने पर तहरीर दिया । और बताया है कि 11 नवंबर को कुरी बाजार में शराब भट्टी के पास हुए विवाद में उनके छोटे भाई नीरज यादव को, औराडाड निवासी दबंग सनी सिंह और उनके साथियों ने पीट-पीट कर मार डाला जिसके बावत उन्होंने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शराब भट्टी पर किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था। जिसके बाद उनके भाई के साथ मारपीट की गई जिसमें की वह घायल हो गए थे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर बाजार ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है की पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई होती तो जान बच गई होती। इस मामले को लेकर परिवार के लोग कुरी बाजार में धरने पर बैठ गए हैं फिलहाल मौके पर भारी फोर्स मौजूद है

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *