Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 19 at 3.22.35 PM

रौजा गांव के समीप वंदेभारत ट्रेन से कटकर नव युवक की दर्दनाक मौत

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS WhatsApp Image 2024 10 19 at 3.22.35 PM
मवई अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजगांव मिल के पीछे ट्रेन से कट कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हुई। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम इचौलिया निवासी रामअवतार पुत्र धनीराम 22 वर्ष शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे घर से बाइक लेकर निकला था, वह गांव के बाहर मंदिर पर डिस्कवर बाइक खड़ी कर दिया। और गाड़ी की चाबी मंदिर के पुजारी छतरपाल दास को दे दिया, और कहा कि हम आकर गाड़ी ले जाएंगे।

रात करीब 11 बजे लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही वन्देभारत ट्रेन से रौजगांव चीनी मिल के पीछे पोल संख्या 1012 / 27/28 के बीच रेलवे ट्रेक पर कटकर उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रेक पर उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देवेंद्र द्विवेदी,एसआई जय प्रकाश सिंह, हेड कां ,आनन्द यादव मौके पर पहुंचे इसके अलावा आरपीएफ के उप निरीक्षक मंतूराम व पटरंगा थाना की हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बाराबंकी देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मृतक युवक राम अवतार पुत्र धनीराम 22 वर्ष निवासी ग्राम इचौलिया थाना पटरंगा के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *