Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 13 at 7.55.03 PM

जीआरपी अलीगढ़ द्वारा एक अदद चाकू एवं चोरी के मोबाइल फोन सहित एक शातिर चोर गिरफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वारन्टी/वांछित व इनामियाँ अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा/इटावा हरिश्चद्र के निकट पर्वेक्षण तथा थानाध्यक्ष जीआरपी अलीगढ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जं0 से एक शातिर अपराधी मो0 आलिद पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

मो0 आलिद पुत्र मो0 राशिद खां निवासी हमदर्द नगर ए जमालपुर थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 11.10.2021, रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जं0

अनावरित अभियोग
1. 05 /2020 धारा 380 आईपीसी थाना जीआरपी अलीगढ़।

बरामदगी का विवरण

1- एक एंड्रॉइड मो0 फोन 1प्लस
2- एक अदद चाकू नाजायज

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि दिल्ली-कानपुर के मध्य किसी भी स्टेशन पर मैं ट्रेन की गति कम होने पर ट्रेनो में चढ़ जाता हूँ या फिर खिड़की से हाथ डालकर यात्रियों के मो0 फोन चोरी/झपट्टा मारकर छीन लेता हूँ। यदि कोई यात्री मुझे पकडने का प्रयास करता है तो मैं चाकू निकाल कर उसे डरा देता हूँ। इसके बाद उन मोबाइलों को सस्ती कीमत पर आते-जाते राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देता हूँ।

आपराधिक इतिहास
1. 131/19 धारा 4/25 a act थाना जीआरपी अलीगढ़,अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1-उ0नि0 रजनीश यादव प्रभारी चौकी जीआरपी दादरी थाना जीआरपी अलीगढ़ जं0
2- उप नि0 शराफत थाना जीआरपी अलीगढ़
3-का01042असलम थाना जीआरपी अलीगढ जं0

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *