Breaking News

बलिया,गंगा के तट शिवरामपुर घाट पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

काशी के विद्वानों ने विधिवत की मां गंगा की महा आरती

बलिया , भृगु बाबा की नगरी में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को मां गंगा के तट शिवरामपुर घाट पर भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।IMG 20241116 WA0016

शिवरामपुर घाट पर दीपों को ‘कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं’ तथा ‘देव दीपावाली’ के आकर में सजाया गया। काशी से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया गया।

गोरखपुर के प्रांत प्रचारक रमेश जी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गंगा पूजन किया।

IMG 20241116 WA0017इसके साथ ही आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा पूजन किया। काशी के विद्वानों द्वारा विधिवत भक्तिमय गीत के साथ मां गंगा की दिव्य महाआरती की गई। श्रद्धालु मां गंगा की दिव्य आरती देखकर भक्तिमय हो गए।

 आकर्षण का केंद्र रहा लेजर शो

 थीम गीत ने बलिया के ऐतिहासिक व क्रांतिकारी इतिहास से श्रद्धालुओं को कराया परिचय परिचय

भृगु क्षेत्र के नाम से बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

IMG 20241116 WA0014

इस बार मां गंगा तट पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा लेजर शो। गंगा तट पर प्रथम बार लेजर शो का आयोजन किया गया। ददरी मेला-2024 के थीम गीत, जिसे लिखा हैं विमल बावरा और अपनी आवाज दी हैं प्रणव सिंह ‘कान्हा’ ने, लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

थीम गीत ने बलिया के ऐतिहासिक व क्रांतिकारी इतिहास से परिचय कराया गया। ददरी मेला-2024 के थीम गीत को लॉन्च किया गया। भृगु क्षेत्र के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *