Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ देर रात्रि तक रहे परिवहन मंत्री, भक्ति-भजन का लिया आनंद

बलिया: कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी प्रतिभाग किया।

उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच देर रात्रि तक रहकर भजन-भक्ति गीतों का खूब लुफ्त उठाया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही सौभाग्य का दिन है।IMG 20241116 WA0005

गंगा स्नान करने के बाद भृगु मंदिर में दर्शन कर लोग अपने आप को धन्य करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया के गंगा तट की महत्ता को देखते हुए इसी तरह भव्य कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए।IMG 20241116 WA0007

उन्होंने कहा कि वर्षवार इस कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ाई जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित सेवा शिविर में श्रीरामपुर घाट पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *