Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 12 at 7.13.06 PM

निगम अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज हो: पारस भारद्वाज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिव दुर्गा विहार के हरीश वर्मा उर्फ हन्नी की सेक्टर-56 में खुले सीवर में गिरकर हुई मौत पूरे शहर में चर्चा का विषय बानी गई है और लोग अपना दुःख व्यक्त कर रहे है। शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था सेव फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने फरीदाबाद नगर निगम के मुख्यालय पर मोमबत्ती जला कर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की व् प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

संस्था के संयोजक पारस भारद्वाज ने कहा की फरीदाबाद शहर में युद्ध के से हालात हो गए हैं। सुबह घर से निकला हुए व्यक्ति का भरोसा नहीं है की वो सही सलामत वापिस घर आएगा या प्रशासन की लापरवाही का ग्रास बन जायेगा। शहर में जगह जगह सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं जिससे रोज़ हादसे हो रहे हैं और शहर के लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। निगम में भ्रष्टाचार इतनी गहरी जड़ें जमा चुका है कि ना तो निगम के खजाने में कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए पैसा बचा है ना ही सीवर के ढक्कन जैसी छोटी छोटी सुविधाओं के लिए ही कोई रकम बची है। 200 करोड़ के घोटाले में चौंकाने वाले नामों का खुलासा होना तय है। और ना जाने कितने ही ऐसे घोटाले नेताओं और निगम के बड़े अधिकारियों के मार्फ़त इस शहर में हुए हैं। आज फरीदाबाद की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। घरों के चिराग बुझ रहे हैं और सत्ता पक्ष केवल मलाई चाटने में व्यस्त है। गौरतलब है कि पिछले 5 सालों में अनेक मौतें शहर में निगम की लापरवाही से हुई हैं फिर वह चाहे सीवर में गिरने से हुई हों।

हार्डवेयर प्याली रोड के गड्ढों से दुर्घटना में हुई हों , अंडर पास में डूबने से हुई हों , सांड के मारने से बुज़ुर्ग की मौत हो या फिर नंगी तारों से करंट लगने पर हुई मौत हों फहरिस्त लम्बी है। निगम केवल चालान काटने गरीबों के घर उजाड़ने और रेहड़ी पटरी वालों के रोज़गार छीनने तक ही सीमित रह गया है। सेव फरीदाबाद संस्था ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदद्मा दर्ज़ कराने की मांग रखी है।
श्रद्धांजलि देने में प्रवासी जनसेवा समिति के अमित शर्मा,भगत सिंह,हेमंत पंडित,रविंदर शेखावत,डॉक्टर सनत सेन,सेव फरीदाबाद के अरुण यादव। राजेश कुमार,इंद्रा कोठरी,चित्र सिंह,केतन सूरी,कपिल आर्य , इमरान खान,राम सिंह यादव व अनेक गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *