Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 12 at 7.09.01 PM

प्रेम नगर में आयोजित माता के जागरण में पहुंचे युवा भाजपा नेता अमन गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-4 प्रेम नगर में शिव मंदिर संस्था द्वारा माता के जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमें माता के जागरण के अलावा विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों का कार्यक्रम भी था। शिव मंदिर संस्था द्वारा हर वर्ष प्रेम नगर में माता का जागरण करवाया जाता रहा है।

उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को मुख्यतिथि आमंत्रित किया गया था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनके भतीजे अमन् गोयल ने बतौर अतिथि शिरकत की। मंदिर समिति द्वारा अमन गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की बधाई दी और जय माता के नारों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि चाचा विपुल गोयल हमेशा फरीदाबाद के हर परिवार के साथ हर सुख-दुख् में खड़े है।

अमन गोयल नें कहा प्रेम नगर के लोगों ने जो मान सम्मान हमेशा दिया है उसका ऋण वो कभी नही चुका सकते । इस अवसर अमन गोयल ने कहा की उनके चाचा विपुल गोयल ने बतौर मंत्री रहते हुए भी हर त्यौहार क्षेत्र की जनता के संग मनाया है क्योंकि वो फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को अपना परिवार समझते है। इस मौके पर महेश कुमार सीही मंडल भाजपा,अशोक कुमार,जय सिंह,राकेश,संजय सिंह,सोनू,मोनू,रामबीर व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा अन्य सेकड़ो लोग प्रेम नगर से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *