Breaking News
WhatsApp Image 2025 05 16 at 3.24.09 PM

डालिम्स रकसहाँ: मनीष 10वीं, रश्मी 12वीं, और प्रीत कॉमर्स टॉपर, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ हुआ सम्मान समारोह

टीम IBN न्यूज़, ब्यूरो रिपोर्ट – गाजीपुर

गाजीपुर जिले के डालिम्स सनबीम स्कूल, रकसहाँ (दिलदारनगर) ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। CBSE सत्र 2024-25 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।

 10वीं के टॉपर: मनीष चौधरी – 95.40%

इस वर्ष कुल 78 छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें मनीष चौधरी ने 95.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने।

 12वीं साइंस टॉपर: रश्मी कुशवाहा – 92.00%

वहीं 12वीं कक्षा के 87 विद्यार्थियों में से रश्मी कुशवाहा ने साइंस स्ट्रीम में 92% अंकों के साथ टॉप किया।

 12वीं कॉमर्स टॉपर: प्रीत कुमार सिंह – 90.40%

कॉमर्स स्ट्रीम में प्रीत कुमार सिंह ने 90.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 सम्मान समारोह का आयोजन

विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन हाजी रियासुद्दीन खान साहब, चेयरमैन साकिब खान, डायरेक्टर औरंगजेब खान, प्रिंसिपल संजीव कुमार तिवारी, और वाईस प्रिंसिपल मारिया लिसा शाजी के द्वारा माल्यार्पण और ट्रॉफी वितरण से हुई।

 मिठाई और बधाइयों से गूंजा विद्यालय

सम्मानित टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और आशीर्वाद प्रदान किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में यह आयोजन भावुकता और गर्व से भरा हुआ था।


 10वीं बोर्ड के टॉप 10 छात्र-छात्राएं:

नाम प्रतिशत
मनीष चौधरी 95.4%
आफरीन ज़हाँ 94.6%
स्नेहा गुप्ता 91.8%
निशांत श्रीवास्तव 91.2%
अमन सिंह 90.0%
शैलजा सिंह 88.4%
सुरज कुमार 88.2%
स्वीकृतिका कुमारी 88.2%
शिवम राय 88.0%
पायल वर्मा 86.0%

 12वीं बोर्ड के टॉप 10 छात्र-छात्राएं:

नाम प्रतिशत
रश्मी कुशवाहा 92.0%
प्रीत कुमार सिंह 90.4%
अंजली कुशवाहा 86.0%
रोहित गुप्ता 83.8%
उत्सव सिंह 83.4%
किंजल शर्मा 82.8%
श्रुति कुमारी 82.4%
इकरा खातून 81.4%
रफत फैयाज़ 81.0%
राजश्री 81.0%

 डालिम्स रकसहाँ: लगातार 5 वर्षों से क्षेत्र में अव्वल

डालिम्स सनबीम स्कूल, रकसहाँ, दिलदारनगर पिछले 5 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में 100% रिजल्ट देकर क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान बनाए हुए है। इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल ने यह सिद्ध कर दिया कि संघर्ष, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य संभव है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …