Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 05 at 10.04.51 PM

अष्टमी पर वैष्णो देवी मंदिर में मेयर प्रवीण बत्रा ने की मां महागौरी की पूजा

फरीदाबाद: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर फरीदाबाद स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे।WhatsApp Image 2025 04 05 at 10.04.51 PM

सुबह की आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। इस विशेष दिन पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी मंदिर पहुंचकर मां महागौरी के समक्ष शीश नवाया और हवन व पूजन में भाग लिया।

मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मेयर को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर पार्षद हरि कृष्ण, उद्योगपति मनमोहन गुप्ता और रोहित भाटिया भी उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर अपनी मन्नतें मांगी और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं को हवन में भाग लेने का सौभाग्य दिलाया और नवरात्रों के धार्मिक महत्व से अवगत कराया।

भाटिया ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की जाती है। उन्होंने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार, देवी पार्वती का जन्म राजा हिमालय के घर हुआ था। मात्र आठ वर्ष की आयु में उन्हें अपने पूर्वजन्म की घटनाओं का स्मरण हुआ, और उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या आरंभ की।

इस धार्मिक अवसर पर मंदिर में उद्योगपति, सामाजिक हस्तियाँ और कई राजनीतिक नेता भी श्रद्धालुओं के साथ माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …