फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: “पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनते हैं।” यह विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सराहा।
राजीव जेटली ने कहा कि भाजपा की नायब सैनी सरकार पहले से ही पत्रकारों के हित में काम कर रही है, लेकिन पत्रकारों के सुझावों को शामिल करके कई नई योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पत्रकारों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि “मीडिया का दायरा अब वैश्विक हो चुका है। लोग विदेशों में रहते हुए भी अपने गांव-शहर की खबरें पढ़ और देख सकते हैं। इसलिए पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।”
इस अवसर पर फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर गोयल ने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिनमें शामिल हैं:
-
पत्रकार पेंशन की उम्र सीमा को 60 से घटाकर 58 वर्ष करना
-
पत्रकारों के लिए विशेष हाउसिंग स्कीम
-
एक्रीडेशन पॉलिसी को सरल बनाना
-
पत्रकारों को टोल-फ्री यात्रा की सुविधा देना
राजीव जेटली ने इन सभी सुझावों को गंभीरता से लेने और मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर महिला पत्रकार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष पूजा शर्मा व अन्य महिला पत्रकारों ने भी राजीव जेटली का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जेटली पूर्व में भी निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं।
इस सम्मान समारोह में अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
राजेश नागर (पंजाब केसरी), अमित चौधरी (जी न्यूज), खेमचंद गर्ग (विराट वैभव), पूजा शर्मा (एएनआई), सुभाष शर्मा (हिंदुस्तान टाइम्स), ओमदेव शर्मा (एनबीटी), राजा पटेल (खबरें अभी तक), पुष्पेंद्र राजपूत (हरियाणा अब तक), मानसी अरोड़ा (संचार न्यूज), वीना शर्मा (पंजाब केसरी), कोमल गुप्ता (चैनल 4), मनोज तोमर (ह्यूमन इंडिया), योगेश गर्ग (अटल हिंद), प्रवीण शर्मा (पंजाब केसरी), नरेंद्र शर्मा (इंडिया टीवी), शिवम शर्मा (डेली न्यूज हरियाणा), सुनील चौधरी (टीवी 9), पंकज गर्ग (उदय भास्कर), संजय गुप्ता (हर खबर), प्रेम (ईटीवी भारत), जितेंद्र वत्स (साधना टीवी), सुरेश गौतम (हिंदुस्तान विजन), दिनेश भारद्वाज (हिंदुस्तान अब तक), रुस्तम जाखड़ (दैनिक भास्कर) सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।