Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.27.03 AM

सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को समय पर पूरा करें: सीटीएम

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सीटीएम अंकित कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सरल, सीएम विंडो और सीपी ग्राम पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों और सीएम घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारीगण को अपने-अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करें।

शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

सीटीएम ने अधिकारियों को सरल, सीएम विंडो और सीपी ग्राम पर प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा के तहत लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और उनकी प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट (ATR) पोर्टल पर अपलोड की जाए।

बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सुझाव भी साझा किए और सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखें।

इस समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …