फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस विभाग के 8 पुलिसकर्मी आज सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवा को सम्मानित करने के लिए कार्यालय पुलिस आयुक्त, सेक्टर 21 सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अभिषेक जोरवाल सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने 35 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनकी सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम:
- इंस्पेक्टर: रंजीत, ओमपाल, रामदत्त
- सब-इंस्पेक्टर: राजकुमार, मंगतू राम
- हेड कांस्टेबल: सूबे सिंह, नारायण सिंह
- सिपाही: सोहन पाल
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और भावभीनी विदाई दी।