Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.21.23 AM

हिसार एयरपोर्ट पर सफल ट्रायल रन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारियों के तहत एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के ATR विमान ने आज दिल्ली से उड़ान भरकर सफलतापूर्वक हिसार एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और फिर दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरी।

गौरतलब है कि पिछले सात वर्षों से चल रहे इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के सक्रिय प्रयासों से नई सरकार में गति मिली है। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री विपुल गोयल ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मुद्दों पर चर्चा की और तेजी से समाधान निकाले।

डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त

हाल ही में हिसार एयरपोर्ट को डीजीसीए (DGCA) से लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने की योजना बनाई।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “मैं हिसार एयरपोर्ट पर चल रहे ट्रायल रन की लगातार निगरानी कर रहा हूं। मेरी प्राथमिकता है कि उद्घाटन से पहले सभी आवश्यक परीक्षण और समीक्षाएं पूरी हो जाएं, ताकि एयरपोर्ट नागरिक सेवाओं, परिवहन और उद्योग को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।”

उन्होंने इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई गाथा लिख रहा है।

हरियाणा का पहला वाणिज्यिक एयरपोर्ट

हिसार एयरपोर्ट के शुरू होते ही यह हरियाणा का पहला वाणिज्यिक एयरपोर्ट बन जाएगा। प्रारंभिक चरण में चुनिंदा शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी, और भविष्य में मांग के अनुसार नई उड़ानों को जोड़ा जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …