Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.17.25 AM

फरीदाबाद: नगर निगम की सख्त चेतावनी, अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार चल रहे अभियान के तहत एनआईटी के तिकोना पार्क क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान रेहड़ी और दुकानदारों द्वारा निगम की जमीन पर बनाए गए अवैध शेड ध्वस्त कर दिए गए।

तोड़फोड़ अभियान में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईन) नितिन कादियान, एसडीओ हर्ष चपराना, कोतवाली थाने के एसएचओ और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर निगम की अपील: अतिक्रमण हटाएं, परेशानी बचाएं

एसडीओ हर्ष चपराना ने नागरिकों से अपील की है कि वे निगम की जमीनों पर अतिक्रमण करने से बचें। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपने सामान को दुकानों के अंदर ही रखें ताकि सड़कें और गलियां खुली रहें।

इसके साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में सड़कें अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए। निगम ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …