Breaking News
Screenshot 20250318 084739 1

गाजीपुर – जखनियां विधायक कर रहा घटिहा निर्माण की शिकायत डीएम मैडम ने भावरकोल मे खुदवा दी सडक

टीम आइबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत मनिया गॉव में निमार्ण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग गाजीपुर द्वारा कराए जा रहे रामतल्ला समतल्ला सम्पर्क मार्ग वाया अनुसूचित जाति एंव जनजाति सम्पर्क मार्ग के निर्माणाधिन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग को खुदवाकर गुणवत्ता की जॉच की । जिलाधिकारी ने बनाए गए मार्ग पर 1.50 किमी0 तक जीएसबी दब जाने के कारण तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था को सही कराने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि होली के पूर्व जखनियां के चर्चित विधायक बेदी राम ने जखनियां इलाके के एक गाव मे रात के समय बिना मानक के बना दी गयी सड़क का मामला मीडिया के सामने राईफल क्लब मे उस समय उठाया था जब जिलाधिकारी आर्य का अखौरी व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिह राइफल क्लब मे गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के सिलिंडर से लाभान्वित कर रही थी। विधायक भी कार्यक्रम मे शामिल थे।

यह मामला सोशल मीडिया मे भी वायरल हो रहा है कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नही है बावजूद इसके जिलाधिकारी जखनियां से 50 किमी उलट भावरकोल ब्लॉक मे बन रही विभाग की इस सडक का निरीक्षण करने आ गयी यह बात जनपद के ठेकेदारो व अफसरों के भी समझ मे नही आ रही कुल मिलाकर जिलाधिकारी जिस काम को ठीक समझे जाच तो होनी ही चाहिए साथ ही कार्वाही भी होनी चाहिए ताकि सरकार की मंशा प्रभावित न हो।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …