Breaking News

मीरजापुर: सोन पम्प कैनाल से डोगिंया और अहरौरा डैम तक पानी आपूर्ति पर बनी सहमति

गर्मी में पेयजल व सिंचाई की समस्या न हो, इसके लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजितIMG 20250305 WA0004

मीरजापुर। गर्मी के दौरान मीरजापुर और सोनभद्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी और सिंचाई, नहर व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में चर्चा हुई कि गर्मियों में पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्तर नीचे चला जाता है, जिससे सिंचाई और पेयजल संकट गहरा जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सोन पम्प कैनाल के जरिए मीरजापुर और सोनभद्र के डोगिंया और अहरौरा जलाशय को भरने की योजना बनाई गई।IMG 20250305 WA0005

जलाशयों में पानी आपूर्ति के लिए 4 पम्प संचालित होंगे

बैठक में सोन पम्प कैनाल पर 5 में से 4 पम्पों को चलाने पर सहमति बनी, जबकि एक पम्प को रिजर्व में रखा जाएगा। इससे पानी घाघर नदी होते हुए डोगिंया और अहरौरा डैम तक पहुंचाया जाएगा।

डोगिंया और अहरौरा जलाशयों की जल उपलब्धता

डोगिंया जलाशय की कुल क्षमता – 28 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर)

वर्तमान जल उपलब्धता – 12 एमसीएम

अहरौरा जलाशय की कुल क्षमता – 60 एमसीएम

वर्तमान जल उपलब्धता – 06 एमसीएम

जिलाधिकारी मीरजापुर ने जलाशयों के लिए 300 क्यूसेक्स पानी की मांग भेजी है। बैठक में यह भी तय किया गया कि मार्च और अप्रैल में ही पम्पों को चालू कर जलाशयों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम

मंडलायुक्त ने नहर विभाग को निर्देश दिया कि वे नहरों का लगातार निरीक्षण करें ताकि कहीं भी लीकेज या अवैध कटान न हो। जिलाधिकारी सोनभद्र ने आश्वासन दिया कि संकट की स्थिति में भी 4 पम्पों को चलाकर दोनों जिलों में जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …