Breaking News
Screenshot 20250111 093426

हरियाणा सरकार की सार्थक पहल है समाधान शिविर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250111 093426

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में शुक्रवार को एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसडीएम शिखा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म जनसुनवाई का सशक्त माध्यम है और हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों अनुरूप सभी प्रशासनिक अधिकारी अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए।

शिविर में अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। एसडीएम ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए लग रहे समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निरंतर समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *