Breaking News
Screenshot 20250105 214045

बलिया,मेले से लौट रही ई रिक्शा सवार बालिका को पिकअप ने मारी टक्कर बालिका की हुई मौत 

बलिया जनपद के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत खपड़िया बाबा आश्रम के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार 10 वर्षीय बालिका श्रेया वर्मा की मौत हो गई वहीं मृतका की बुआ का पुत्र घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Screenshot 20250105 214045

बता दे कि शनिवार को सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला में घूमने के बाद श्रेया अपने बुआ के पुत्र वेदांत वर्मा के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। तभी खपड़िया बाबा आश्रम के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया।

जिससे ई रिक्शा सवार दोनों हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें श्रेया की मौत हो गई।वेदांत वर्मा भी बुरी तरह घायल है, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं।

वहीं, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। एस एच ओ रामायण सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है एवं दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *