बलिया, जनपद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का एक ऐसा कैम्प कार्यालय जो वर्तमान में खुले आसमान के नीचे है।
भारतीय जनता पार्टी से जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली क्षेत्र चित्तू पांडे चौराहे पर स्थित इंद्रा मार्केट के परिसर में स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह का जन्म जयंती मनाया। इस दौरान ठंड के वावजूद भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रही।
ज्ञात हो कि बलिया में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय मौजूद है जो लाखों रुपए की लागत से भव्य बनाया गया है बावजूद भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने खुले आसमान के नीचे पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का जन्म जयंती मनाया दरअसल बीते कुछ दिन पहले वर्षों पुराने कैंप कार्यालय पर अतिक्रमण अभियान के तहत प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था जिससे सुरेंद्र सिंह जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से खासा नाराज चल रहे है उनका आरोप है कि बलिया का जिला प्रशासन मनमाने तरीके से काम कर रहा है।
वही नगर पालिका परिषद के ईओ को नाबालिक बताया और प्रशासन पर जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि हम लोग हमेशा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म दिवस यही पर मनाया करते हैं।