Breaking News

जिलाधिकारी ने खुरपका- मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ 

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे IBI NEWS

बलिया , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका- मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान (पंचम चरण) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।IMG 20241223 WA0009

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान दिनांक 23 दिसंबर से 05 फरवरी 2025 तक संचालित किया जाएगा।

जनपद में अभियान अवधि में 617000 गोवंशीय/महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 34 टीम लगाई गई हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *