Breaking News
Screenshot 20241224 134823

गाजीपुर – पूर्वांचल के गाजीपुर मे बिहार बार्डर पर तडतडाई गोलियां और मिट्टी मे मिल गया लाकर काड से जुडा

 

 

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर:एनकाउंटर में मारा गया पच्चीस हजार इनामिया बदमाश, बैंक लाकर तोड़ने में था वांछित लखनऊ में ओवरसीज बैंक के 42 लाकर तोड़कर करोड़ों की हुई चोरी के मामले में स्वाट , सर्विलांस और गहमर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिहार बॉर्डर पर घटना में शमिल कुख्यात इनामी बदमाश सनी दयाल निवासी मुंगेर बिहार को जबरदस्त मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Screenshot 20241224 134823

उधर लखनऊ पुलिस ने भी सनी दयाल के साथी शोबिंद कुमार निवासी मुंगेर बिहार को मुठभेड़ में मार गिराया है। बीते शनिवार की लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में करोड़ों के जवरात चोरी हुए थे।

शातिर चोरों ने बैंक के 42 लाकर को तोड़ा था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाले के बाद चार चोरों का सामने आया था। जिसमें से एक चोर सन्नी दयाल मंगलवार की भोर में गाजीपुर के गहमर बॉर्डर को पार कर बिहार भागने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जबाब में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। इस दौरान एक बदमाश एनकाउंटर में मारा गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। मारे गये बदमाश के पास से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल के साथ ही कुछ पीले रंग के धातु को बरामद किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *