Breaking News

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का सीडीओ व एसडीएम ने किया निरीक्षण

बेचूबीर और दमहि पहाड़ी के स्थानों का 19 दिसम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया हैIMG 20241216 WA0006

मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के जंगलमहाल में स्थित बरही गांव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार व एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा ने सोमवार को निरीक्षण किया।

ग्रीन आर्मी द्वारा नक्सल प्रभावित गांव की महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल व साड़ी वितरण किया जाना है।

जिसको लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार व एसडीएम चुनार ने बताया कि आनन्दी बेन पटेल राज्यपाल का 19 दिसम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीपैड स्थल के लिए जंगलमहाल के बेचूबीर और दमहि पहाड़ी स्थानों का जायजा लिया गया है।

और तैयारियों को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं। इसी बीच सीडीओ ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान चिकित्सक ले गायब रहने से सम्बंधित को दिया लगाए कड़ी फटकार।
इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *