Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 13 at 6.02.40 PM

ब्रेकिंग न्यूज विधायक ने दो करोड़ अस्सी लाख की लागत सें विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अपनी विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि विधायक निधि से दो करोड़ 80 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।WhatsApp Image 2024 12 13 at 6.02.40 PM

इसमें 15 गांवों को जोड़ने वाली आरसीसी इंटरलाकिंग सड़क व 47 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट शामिल है। गौरियामऊ में आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव व पुरवा विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा। हर गांव पक्की सड़क से जुड़ेगा। गांव की गलियां हाईमास्ट लाइटों के प्रकाश से रोशन होगी।

कहा कि गांवों का विकास शासन की प्राथमिकता है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने सभी वादे पूरा कर रही है।रुदौली के हर गांव में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।इससे पहले विधायक का ग्रामीणों, पदाधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में वर्ष 2012 से विकास की यात्रा यहां शुरू हुई, जो अब तक अनवरत जारी है।

उन्होंने जनसमूह से भाजपा के हाथों को मजबूत करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ने गौरियामऊ में नाला निर्माण कराने की घोषणा की।कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत की आठ परियोजनाओं व 26 लाख 13 हजार रुपये की लागत से 15 हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण कराया गया है। इसी प्रकार 90 लाख से सात परियोजनाओं व 55 लाख 74 हजार से 32 हाईमास्ट लाइट का शिलान्यास हुआ है। इस मौके पर चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, किशोरीलाल भारती, रामनेवल लोधी, ग्राम प्रधान पूर्णमासी रावत, सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *