Breaking News
Screenshot 20241206 195504

गुरु तेग बहादुर ने शहादत देकर गौरवपूर्ण जीवन जीने की युक्ति समझाई:राजेश भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241206 195504

फरीदाबाद:सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1 में स्थित डा.अनिल मलिक सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान मंदिर व स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गुरु तेग बहादुर को नमन किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। राजेश भाटिया ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपनी शहादत देकर निर्भय स्वरूप,गौरवपूर्ण जीवन जीने की युक्ति समझाई।

गुरु जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों ही विलक्षण रहे। उन्होंने मनुष्य को‘मैं’के बोध से उत्पन्न मोह तथा लोभ जैसे विकारों से मुक्त हो मुक्तिदाता बनने की प्रेरणा दी। गुरु ने अपनी रूहानी बाणी से समूची मानवता को निर्भय एवं स्वतंत्र स्वरूप प्रदान किया।

किसी को भय न देने तथा किसी अन्य का भय न मानने का पावन संदेश दिया और कर्तव्यपरायणता एवं स्वतंत्रता का स्थायी संकल्प प्रस्तुत किया, बेशक इसके लिए उन्हें अपनी शहादत देनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के मुगल शासक ने ब्राह्मणों को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रखा था।

उसके घोर असहनीय अत्याचारों से लाचार एवं दुखी होकर ब्राह्मणों का एक शिष्टदल पंडित कृपा राम के नेतृत्व में आनंदपुर साहिब व गुरु तेग बहादुर साहिब की शरण में आया और अपनी करुण व्यथा गुरु के समक्ष बयान की,जिसके बाद गुरु गोविंद सिंह ने उनके सम्मान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की बलि दे दी,लेकिन झुके नहीं। तो वहीं राजेश भाटिया ने कहा कि हमें उनके शहीदी दिवस पर उनके बताए आदर्शाें पर चलकर देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर बंसीलाल कुकरेजा,नंदराम पाहिल,राजकुमार चौधरी,

अमरजीत सिंह भाटिया (सन्नी), प्रेम बब्बर,रिंकल भाटिया,भरत कपूर,अजय शर्मा,गगन अरोड़ा,सोनू भाटिया,विशाल भाटिया व स्कूल के अध्यापकों में सोनिया अरोड़ा,सुमन अरोड़ा,रेखा जोहरा,रजनी बजाज,संदीप कौर,मोनिका,चाहत,अनु भाटिया,प्रवेश भाटिया,रेखा वाधवा,सीमा भाटिया,सुनीता गगर,शोभा शर्मा,रजनी खास नेहा मान्य रात्र नीतू भाटिया,इन्दू देशवाल,अशोक बैसला,विकास शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *