Breaking News
Screenshot 20241206 205426

ओल्ड़ मीट मार्केट में गोली चलने के मामले में अपराध शाखा टीम ने मात्र 3 घंटे में मुख्य आरोपी सन्नी सहित 7 आरोपियों को किया राउंड-अप

फरीदाबाद:थाना ओल्ड़ में अनवर निवासी ओल्ड़ फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें बताया कि आज 6 दिसंबर को समय करीब 12:00 उसके फोन पर एक कॉल आई,जिसने जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच की और कुछ समय बाद दुकान पर आकर जान से मारने को कहा।Screenshot 20241206 205426

इसके बाद समय करीब 2:00 बजे दुकान पर प्रदीप निवासी बुढ़ैना अपने पास पिस्तौल लेकर आया,उसके साथ सलमान कुरेशी निवासी सेक्टर-86 के हाथ में भी पिस्तौल थी। जिन्होंने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई जो कि शिकायतकर्ता के पापा वकील कुरैशी के पैर में जाकर लगी।

इस दौरान मौके पर जफर,मूबीन,अट्टू और सोनू ने अन्य लोगों के साथ हथियार के साथ हमला किया। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। जिनको देखकर हमलावर हथियार को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल वकील कुरैशी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त शिकायत पर थाना ओल्ड़ में संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह के द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

जिस पर कार्यवाही करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव के मार्ग दर्शन में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मात्र 3 घंटे में मामले में कार्यवाही हुए मुख्य आरोपी सन्नी सहित 7 आरोपियों को राउंड-अप किया है। मामले की पूछताछ जारी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *