Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज भाजपा ने संविधान के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है इसका उदाहरण यूपी उपचुनाव ; पूर्व मंत्री पवन पांडे

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या26 नवंबर 2024 ।जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी अयोध्या में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। IMG 20241127 WA0009

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री के तेज नारायण पांडेय पवन पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश की 9 सीटों का उपचुनाव है।

यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी हदें पार कर दी हैं ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ही कर सकते हैं श्री यादव ने कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर सभी पार्टी के पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है की 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव बख्तियार खान पूर्व विधायक जयशंकर पांडे प्रदेश सचिव माखनलाल यादव जिला उपाध्यक्षगण एजाज अहमद ओ.पी.पासवान,विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव मायाराम यादव, आकिब खान, अंसार अहमद, कैलाश कोरी, गोविंद विश्वकर्मा, समरपाल यादव, जय सिंह यादव, अखिलेश कुमार, जेपी यादव, ललित यादव,कृष्णा चौधरी, मिर्जा सादिक,दान बहादुर सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *