अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत,15 घायल, दो गंभीर हालत में रुदौली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।
ट्रैवलर में सवार 15 यात्रियों को सीएचसी रुदौली लाया गया, कोतवाली रुदौली के कूढा सादात कट पर तीन वाहन आपस में टकराए, कूढा सादात कट पर घूम रहा था ट्रक, घूमते हुए ट्रक में ट्रैवलर व कार टकराई, कार सवार डॉक्टर और दो युवतियों की मौत, ट्रैवलर सवार 15 यात्री घायल, घायलों का सीएचसी रुदौली में चल रहा है इलाज, देवरिया के रहने वाले थे मृतक डॉक्टर और दोनों युवतियां।