Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 08 at 5.43.05 PM

मवई अयोध्या – महज सात साल की उम्र में अली ने मुकम्मल किया कुरान

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – जनपद अयोध्या के रुदौली कस्बा निवासी समाजसेवी तारिक शरबती के भांजे अली ने महज सात साल की उम्र में घर पर ही मुकम्मल किया कुरान। इस बड़ी कामयाबी के मिलते परिवार व आस पास के लोगों में बड़ी खुशी का माहौल है। कुरान मुकम्मल करने के बाद अली बेहद खुश नजर आए,और इस कामयाबी के बाद आस पास के लोगों ने घर पहुंचकर अली को मुबारकबाद दी। इस कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा काम सना कौसर का रहा, जिन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से अली को कम उम्र में कुरान मुकम्मल कराया। कस्बा निवासी समाजसेवी तारिक शरबती ने बताया कि उनके भांजे अली घर पर ही रहकर कम उम्र में कुरान मुकम्मल किया।

WhatsApp Image 2024 11 08 at 5.43.05 PM

समाजसेवी तारिक शरबती ने कहा कि हम सब के लिए बेहद खुशी की बात है कि कम उम्र में बच्चे ने कुरान मुकम्मल किया।और दीनी तालीम हासिल की, यह हम सब के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करनी चाहिए,जिससे बच्चें आगे बढ़ सके। और पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुई बातों और रास्ते पर चलकर दुनियां और अखीरत में कामयाबी का रास्ता बनेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *