Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 27 at 7.17.26 PM

टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली,विद्यार्थियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने ली शपथ

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 10 27 at 7.17.26 PM
भीलवाडा, 24 अक्टूबर। सरकार द्वारा युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए चलाए जा रहे टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमण्डी के विद्याथियों द्वारा जन जागरूकता रैली निकालकर शहर में टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के संबंध में जागरूकता फैलाई गयी।

सीएमएचओ डॉ0 चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमण्डी के विद्याथियों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के माध्यम से तंबाकू का प्रयोग न करने के प्रति स्वास्थ्यप्रद नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। रैली आयोजन से पूर्व विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने जीवन में तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।WhatsApp Image 2024 10 27 at 7.17.25 PM

डॉ0 गोस्वामी ने बताया कि किशोरों में तंबाकू की लत को छुड़ाने के लिए सामाजिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होकर समय से पहले ही मौत के मुंह में चले जाते हैं। इसके बावजूद लाखों लोग यहां तक कि किशोर भी तंबाकू की गिरफ्त में हैं। आज तंबाकू न सिर्फ किशोरों के दिमाग को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को खास नुकसान पहुंचा रहा है। तंबाकू और धूम्रपान न करे, इसकी जागरूकता लाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर टौबेको फ्री यूथ कैम्पेन का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *