Breaking News
Screenshot 20241022 100149

वाराणसी – काशी विश्वनाथ धाम के प्रसाद की नई रेट लिस्ट आयी: 200 ग्राम लड्डू 120 वीआईपी दर्शन टिकट 250

Screenshot 20241022 100149

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

वाराणसी:काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिसर में जो भी प्रसाद विकता है, उसके मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पहले शहर में बिकने वाली मिठाई, प्रसाद के रूप में यहां बिकती थी। प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने यह निर्णय लिया कि प्रसाद का स्वयं निर्माण कराया जाएगा।

सहकारी क्षेत्र के संस्थान बनारस डेयरी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मंदिर प्रशासन प्रसाद का निर्माण खुद करवा रहा है। बाबा को चढ़ाए गए बेलपत्र के चूर्ण को मिलाकर प्रसाद बनाया जा रहा है। नई रेट लिस्ट के अनुसार श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे।

विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। श्री विश्वेश्वर धाम में सभी भक्तों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को वीआईपी माना जाता है।

हमारे पास सभी के लिए समान सुविधाएं हैं। हालांकि कुछ भक्त मंदिर में अधिक समय बिताना चाहते हैं, इसलिए वे लाइन में प्रतीक्षा करते हैं और फिर परिसर में लंबे समय तक रुकते हैं। कभी-कभी भक्तों के पास व‍िमान या ट्रेन पकड़ने जैसी विशिष्ट समय की बाधाएं होती हैं। इसलिए उनका समय सीमित होता है। ऐसे में उनके दर्शन के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी। उनके टिकट का मूल्य 250 रुपये तय किया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *