Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 19 at 5.32.16 PM

क्या जमाना आ गया भाई योगी बाबा की सरकार बिरहा को मनोरंजन नही खतरा मानती है: विजय लाल यादव

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 19 at 5.32.16 PM 1

गाजीपुर: भोजपुरी गायक व बिरहा सम्राट कहे जाने वाले भोजपुरी फिल्मो के बालीवुड स्टार दिनेश लाल निरहु के चाचा विजय यादव का लम्बे समय बाद जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आगमन हुआ। इस मौके पर आई0बी0एन0 न्यूज के टीम ने श्री यादव ने प्रदेश में चल रही राजनीति व भोजपुरी तथा बिरहा के विकास को लेकर कई बाते हुई। जिसमे इस कलाकार ने एक बात तो साफ कर दी कि मौजूदा योगी आदित्यनाथ की सरकार बिरहा का विकास नही बल्कि बिरहा को खतरा मानती है।

बिरहा सम्राट विजय यादव जनपद के ही निवासी हैं और मौजूदा समय में वाराणसी व लखनऊ में ही अधिकतम रहते है। फिल्म जगत से पुराना नाता है। इसके लिये मुम्बई आना जाना लगातार बना रहता है। विजय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी है। जबकि इनका भतीजा दिनेश लाल निरहु भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व आजमगढ़ से सांसद भी रह चुका है। महीनो बाद विजय यादव जनपद के महराजगंज इलाके में आयोजित बिरहा प्रतियोगिता में शामिल होने आये थे और इनके प्रतियोगी थे वरिष्ठ गायक नन्दलाल रवि जहंा देर रात तक दोनो के सुर ताल व गीतों पर हजारों की भीड़ जुटी रही। इसी बीच वार्ता होने के बाद आई0बी0एन0 की ओर से विजय के कुछ अनछुहे पहलुओं पर बात की गयी। बिरहा की मौजूदा स्थिति व विकास पर उन्होंने दो टूक कहा कि मौजूदा सरकार बिरहा का विकास करना तो दूर बिरहा को खतरा मानती है।WhatsApp Image 2024 10 19 at 5.32.16 PM 1

श्री यादव ने लव जेहाद व थूक जेहाद के मामले को मजाक बताया और कहा कि इन दोनो मामलों में देश की पूर्ववर्ती सरकारे और चल रहे कानून में कड़ा प्रावधान है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सकती है लेकिन मामले को हास्यास्पद बनाने के लिये व एक वर्ग विशेष की आस्था व धर्म से जोड़ देना गलत बात है। इस तरह की गलतियॉ मानसिक विकृति का कारण होती है। इससे किसी भी मजहब व जाति व धर्म से जोड़ना गलत बात है। हमारे नेता स्व0 मुलायम सिंह यादव कलाकारों का सम्मान करते थे और उन्होंने बिरहा कलाकारों को सम्मानित करके यह संदेश दिया था कि बिरहा के बूते भी सत्ता व प्रशासन की कमान संभाला जा सकता है। हम तीन दशक से प्रदेश व देश में घूम घूमकर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार करने के साथ-साथ बिरहा का भी प्रचार प्रसार करते है और बिरहा को सम्मान मिले इसके लिये आजीवन प्रयास करते रहेगें।

श्री यादव ने यू0पी0 में चल रहे उपचुनाव को लेकर साफ कहा कि समाजवादी पार्टी व गठबंधन दल इस उपचुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी का बोरिया बिस्तर बांधने के लिये कमर कस चुका है और सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी अपने तरीके से पूरे प्रदेश व देश में समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान वृहद रूप से चला रहे है। जिले की राजनीति में भी कमजोर पड़ चुकी प्राचीरों का विकल्प तैयार है और 2027 में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार गरीबों व कमजोंरो के दम पर फिर सत्ता में आयेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *