Breaking News
Screenshot 20241003 215929

वाराणसी: मंदिरों से साईं की मूर्ति हटाने का आरोपी सनातन रक्षा दल का अध्यक्ष अजय गिरफ्तार

Screenshot 20241003 215929

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

वाराणसी। शहर में साईं की मूर्ति मंदिरों से हटाने के मामले में पुलिस ने सनातन रक्षा दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। बड़ा गणेश कोतवाली क्षेत्र, त्रयंबकेशवर दशाश्वमेध, भूतेश्वर दशाश्वमेध, सूरजकुंड लक्सा थाना क्षेत्र के मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाने की जानकारी सामने आने के बाद यह प्रकरण चर्चा में आया है। बीते कई दिनों में कुल 14 अलग-अलग मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाने की जानकारी सामने आई है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि चौक थाने में आनंदमयी हनुमान मंदिर के पुजारी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि इस घटना से साईं भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में उनको हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों सेना के संरक्षक अजय शर्मा ने बताया था कि साईं पूजा से कोई विरोध नहीं है।

जिसकी जहां आस्था है, जिसमें आस्था है, पूजा करे लेकिन सनातन धर्म के मंदिरों में साईं की प्रतिमा नहीं रहने दी जाएगी। साईं मुसलमान थे, उनका हिंदू मंदिरों में क्या काम। उनका सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सेना अब हिंदू मंदिरों में उनकी प्रतिमा नहीं रहने देगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *