Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 26 at 10.07.35 AM

जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, वेस्ट टू बेस्ट थीम पर लगाएं प्रदर्शनी

जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक

WhatsApp Image 2024 09 26 at 10.07.35 AMविद्यालयों में तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए- जिला कलक्टर

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 26 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक में जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालयों में वेस्ट टू बेस्ट की थीम पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रदर्शनी लगाई जाए। यह प्रदर्शनी बच्चों में कलात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में कलात्मक निखार आता है और अध्यापकों के लिए बच्चों की क्रिएटिविटी को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालयों में वेस्ट टू बेस्ट की थीम पर बनाए गए कलात्मक उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक निश्चित जगह निर्धारित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला रैंकिंग, स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ विद्यालय के अंतर्गत लाइफ स्किल कार्यक्रम, पीएम श्री योजना, यू डाइस प्रगति, मिड डे मील कार्यक्रम पर चर्चा हुई। एडीपीसी समग्र शिक्षा योगेश पारीक ने बताया कि गत बैठक के पश्चात शिक्षा में जिले की रैंकिंग में छह स्थानों का सुधार हुआ है।WhatsApp Image 2024 09 26 at 10.07.35 AM 1

जिला कलेक्टर ने ब्लॉकवार रैंकिंग की समीक्षा करते हुए अंतिम तीन पायदान पर रहे आसींद, कोटडी तथा बिजोलिया ब्लॉक को रैंकिंग पैरामीटर में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरुणा गारू को इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि जिले में आमजन में तम्बाकू उत्पादों के सेवन से रोकथाम के लिए 60 दिवसीय टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने युवाओं में नशे की लत को एक गंभीर समस्या बताया और सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि बताया कि बाजार में अनेक दुकानदार खाद्य सामग्री के साथ-साथ खुले तौर पर तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं, ऐसे सभी दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए।

विद्यार्थियों को प्रार्थना सभाओं में तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए, इसके पोस्टर्स भी लगाए जाएं। बच्चों को नशे से दूर करने के लिए उनकी काउंसलिंग करें। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में भी अध्यापक तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करें। बैठक में जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *